ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी का 93वाँ जन्मदिन 12 अप्रैल, शान्तिवन में धूमधाम से मनाया गया ।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका तथा युवा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका दादी रतनमोहिनी का 93वाँ जन्मदिन संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी समेत सभी वरिष्ठ पदाधिरी उपस्थित थे।








संस्था प्रमुख दादी जानकी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि रतनमोहिनी दादी आज संस्थान की सेवा...ओं में जो अपना सहयोग दे रही है, इससे सभी कार्य पूर्णरूपेण सफल होते जा रहे है। आज अपने 93वें वर्ष में भी दादी में जो अथकपन, सेवाओं का उमंग दिखाई देता है वह सभी युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है। संस्थान को दादी का अकल्पनीय सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर संस्थान की घाटकोपर सबजोन प्रभारी बीके नलिनी ने कहा कि दादी हमारे लिए सदा ही प्रेरणा की स्त्रोत रही है। आदरणीय दादी का इतना बड़ा पदाभार होते हुए भी सदा परमात्म स्मृति में समाये हुए तथा सर्व सेवाकार्यों को पूर्ण करने की कला हमारे लिए अनुकरणीय है।
दादी ने बोया विदेश सेवा का बीज: इस अवसर पर संस्थान के महासचिव बीके निर्वैर ने दादी द्वारा की गई सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में संस्थान की लगभग पूरे विश्व में शाखायें है। पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारीज़ ने जो आध्यात्मिक क्रान्ति लाई है उस क्रान्ति का बीजारोपण भी सर्वप्रथम संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि के साथ-साथ दादी रतनमोहिनी ने ही किया था। इस अवसर पर संस्थान की कार्यक्रम निर्देशिका बीके मुन्नी, संस्थान के मल्टीमीडिया अध्यक्ष बीके करूणा, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, बीके भरत, महाराष्ट्र जोन प्रभारी बीके संतोष तथा अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर देश-विदेश से आये लगभग 25000 लोग सम्मिलित हुए तथा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गई।

No comments:

Post a Comment

I am very happy

Brahma kumaris ishwariya vishwa vidyalaya (OM SHANTI)